गार्ड ने चौंकाने वाले खुलासे कर दिए, गई नौकरी..

गार्ड ने चौंकाने वाले खुलासे कर दिए, गई नौकरी..

गुरुग्राम। यहां गत दिनों रायन इंटरनेशनल स्कूल में बेदर्दी से मौत के घाट उतारे गए सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की हत्याकाण्ड से संबन्धित बुधवार को स्कूल के गार्ड द्वारा किए गए चौंकाने वाले खुलासे के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। हालांकि स्कूल प्रशासन ने यहां काम करने वाले कुल आठ गार्डों को नौकरी से निकाल दिया है। आज निकाले गए गार्ड के मुताबिक स्कूल प्रशासन द्वारा प्रद्युम्न की हत्या के बाद जमीन पर फैले रक्त को साफ कराया गया। इस जानकारी के बाद स्कूल प्रशासन द्वारा इस हत्याकांड से जुड़े साक्ष्यों को मिटाने अथवा उनसे छेड़खानी करने के आरोपों को बल मिला है। उधर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्कूल के उत्तरी भारत के जोेनल हैड फ्रंासिस थॉमस व एचआर हैड जेयुस को सोहना कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत में सुनवाई के बाद थॉमस को 16 व जेयुस को 18 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट में रॉयन ग्रुप के मालिकों की अग्रिम जमानत की याचिका पर कल तक सुनवाई टाल दी गई।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला