प्रियंका गाँधी को हुआ डेंगू, हुईं अस्पताल में भर्ती
प्रियंका गाँधी को हुआ डेंगू, हुईं अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका वाड्रा गांधी डेंगू से पीडि़त हैं। वह इलाज के लिए सर गंगाराम में भर्ती हुई हैं। अस्पताल के प्रशासन ने यह जानकारी दी. वह 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इस सिलसिले में सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डीएस राणा (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) ने कहा, ”प्रियंका वाड्रा को बुखार था. बाद में जांच से पता चला कि वह डेंगू से पीडि़त हैं. उनको 23 अगस्त की शाम को अस्पताल लाया गया था। ” उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर डीएस राणा ने कहा कि अब उनकी तबियत में सुधार हो रहा है। वैसे आमतौर पर यह देखा गया है कि गांधी परिवार के सदस्यों का इलाज इसी अस्पताल में होता रहा है। इससे पहले सोनिया गांधी भी इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
