आडवाणी, जोशी और अन्य आरोपियों को 30 मई को पेश होने का आदेश

आडवाणी, जोशी और अन्य आरोपियों को 30 मई को पेश होने का आदेश

लखनऊ। अयोध्या में छह दिसम्बर १९९२ को बाबरी ढांचे को ध्वस्त किये जाने के मामले में आरोपी पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, डा़ मुरली मनोहर जोशी और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती समेत अन्य आरोपियों को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने आगामी ३० मई को हरहाल में पेश होने का आदेश दिया है। आडवाणी, श्री जोशी, सुश्री भारती, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद विनय कटियार, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) नेता विष्णुहरि डालमिया और साध्वी ऋतम्भरा को शुक्रवार को अदालत में पेश होना था, लेकिन अदालत बैठते ही उनके वकील ने हाजिरीमाफी की दरख्वास्त दे दी। विशेष अदालत के न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार यादव ने हाजिरी माफी तो दे दी लेकिन ३० मई को अदालत में हर हाल में पेश होने का आदेश दिया। इन आरोपियों के पेश नहीं होने की वजह से आरोप तय नहीं हो सके। अब इनके ऊपर भी ३० मई को आरोप तय किए जाएंगे। आरोप तय करने के लिए आरोपी को व्यक्तिगत रुप से अदालत में उपस्थित होना जरुरी होता है। सीबीआई की विशेष अदालत ३० मई को विहिप और भाजपा के १२ लोगों के खिलाफ आरोप तय करेगी। इन लोगों में आडवाणी, जोशी, कटियार, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, साध्वी ऋतम्भरा, डालमिया, रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास, पूर्व सांसद डा़ राम विलास दास वेदान्ती, महंत धर्मदास, चम्पत राय, सतीश प्रधान और बैकुंठ लाल शर्मा शामिल हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
यह एक बहु-विषयक प्रदर्शनी है
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
ट्रंप ने फिर छोड़ा शिगूफा- 'मैंने भारत-पाकिस्तान का सैन्य संघर्ष रुकवाया था'