बिहार विधानसभा चुनाव: मतगणना के रुझानों में राजग 122, महागठबंधन 102 सीटों पर आगे

बिहार विधानसभा चुनाव: मतगणना के रुझानों में राजग 122, महागठबंधन 102 सीटों पर आगे

पटना/भाषा। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 122 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Dakshin Bharat at Google News
भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के रुझानों में भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 46 सीट और वीआईपी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

महागठबंधन से राजद 62 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर, भाकपा-माले 13 सीट, भाकपा 3 और माकपा 2 सीटों पर आगे चल रही है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है।

आयोग के अनुसार बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है, वहीं असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम तीन सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

राजद नेता तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू के राजकुमार राय से 3,183 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव राघोपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 2,333 मतों से आगे बने हुए हैं।

भाजपा की श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 2,333 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा के नीतीश मिश्रा 6,200 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि परसा सीट से जदयू के चंद्रिका राय 1,144 मतों से पीछे चल रहे हैं।

बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन कांग्रेस के लव सिन्हा से 3,126 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी 8,301 मतों से आगे चल रहे हैं। धमदाहा से जदयू की लेसी सिंह 1,916 मतों से आगे चल रही हैं। मोकामा से अनंत सिंह 6,365 मतों से आगे चल रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

टाटा मोटर्स ने बीएमटीसी को 148 आधुनिक स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू की टाटा मोटर्स ने बीएमटीसी को 148 आधुनिक स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू की
टाटा स्टारबस ईवी को शहर में ज्‍यादा से ज्‍यादा इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है
जिनशासन के सितारे गढ़ने की पहल 'गुड लक अकाउंट योजना' लॉन्च
आत्मा सच्चिदानंद और शाश्वत सुखों से परिपूर्ण है: साध्वी हर्षपूर्णाश्री
बीती जवानी, बहता पानी, गया समय, बोले शब्द कभी लौटकर नहीं आते: संतश्री ज्ञानमुनि
सद्गुरु के समागम से सन्मार्ग की प्राप्ति होती है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
संसार को जीतना सरल है, स्वयं को जीतना बहुत कठिन है: संतश्री वरुणमुनि
सदाचारी साधु-संत हैं जीवंत तीर्थ: आचार्यश्री विमलसागरसूरी