विकास हमारा मंत्र है और विकास की पहली आवश्यकता एकता एवं सौहार्द: मोदी

विकास हमारा मंत्र है और विकास की पहली आवश्यकता एकता एवं सौहार्द: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘देश हित को पार्टी हित से ऊपर’ बताते हुए मंगलवार को कहा कि विकास हमारा मंत्र है और विकास की पहली आवश्यकता एकता एवं सौहार्द है। इसलिए सभी को समाज में शांति, सद्भाव और एकता सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए।

Dakshin Bharat at Google News
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। जोशी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भी कुछ दलों द्वारा पार्टी हित को राष्ट्रीय हितों से ऊपर रखा जाता है ।

वहीं, सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पार्टी सांसदों को संदेश दिया कि देशहित पार्टीहित से ऊपर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी सांसदों को समाज में शांति, सद्भाव और एकता सुनिश्चित करने के लिए काम करना चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दलहित से बड़ा देश है और अगर वह ‘भारत माता की जय’ बोलते हैं तो सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें देशहित की लड़ाई लड़नी है, हमें देशहित को बड़ा रखना है, दलहित को पीछे रखना है।

सूत्रों के अनुसार, मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को ‘भारत माता की जय’ बोलने में ‘बू’ आती है जो अत्यंत दुखद है। भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक मंगलवार को हुई जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी सांसद मौजूद थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में