चौंकाने वाले रहे नवलगढ़ के चुनाव नतीजे, तीसरी बार जीते राजकुमार शर्मा, 12 की जमानत जब्त

चौंकाने वाले रहे नवलगढ़ के चुनाव नतीजे, तीसरी बार जीते राजकुमार शर्मा, 12 की जमानत जब्त

rajkumar sharma nawalgarh

जयपुर। इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में कई सीटों के नतीजे चौंकाने वाले रहे। चुनावों से पहले ही मजबूत पकड़ रखने वाले स्थानीय नेताओं के बारे में कई कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन 11 दिसंबर ने जो तस्वीर पेश की, वह हैरान करने वाली थी। कुछ ऐसे ही नतीजे झुंझुनूं जिले में स्थित नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आए। यहां कांग्रेस के डॉ. राजकुमार शर्मा चुनाव जीते हैं। डॉ. शर्मा ने इस क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है।

Dakshin Bharat at Google News
सबसे पहले वर्ष 2008 में रा​जकुमार शर्मा यहां से बसपा के टिकट पर लड़े और कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को हराया था। उसके बाद राजकुमार कांग्रेस में शामिल हो गए, लेकिन 2013 के चुनावों से पहले उनका टिकट काट दिया गया। उनकी जगह प्रतिभा सिंह को कांग्रेस ने दोबारा प्रत्याशी बनाया। इस बार राजकुमार निर्दलीय खड़े हुए और फिर जीत गए।

वर्ष 2013 की जीत ने राजकुमार को इस क्षेत्र में एक मजबूत नेता के तौर पर स्थापित किया। वर्ष 2018 में समीकरण बदले और इस बार कांग्रेस ने राजकुमार को टि​कट दे दिया। पिछले दो चुनावों में प्रतिद्वंद्वी रहीं प्रतिभा सिंह ने इस बार हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) से किस्मत आजमाई, लेकिन उनके लिए नतीजे काफी निराशाजनक रहे।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिए गए नतीजों के अनुसार, इस बार प्रतिभा सिंह को सिर्फ 9,610 वोट मिले हैं। उनकी जमानत जब्त हो गई है। वहीं डॉ. राजकुमार शर्मा को 79,570 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर 43,070 वोटों के साथ भाजपा के रवि सैनी रहे हैं। जबकि विक्रम सिंह जाखल 39,259 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।

नवलगढ़ सीट पर कुल 15 प्रत्याशी खड़े हुए, जिनमें से तीन को छोड़कर बाकी सभी की जमानत जब्त हो गई। इसके अलावा 1,475 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना है। यह कई प्रत्याशियों को मिले कुल वोटों से भी ज्यादा है। इसके अलावा 322 पोस्टल वोट निरस्त हो गए। नतीजों के बाद स्थानीय लोग भी गुणा-गणित में उलझे हैं। अब लोकसभा चुनावों के लिए डॉ. शर्मा की उम्मीदवारी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में