भाजपा सांसद सावित्री बाई की मांग, अयोध्या में विवादित भूमि पर स्थापित हो बुद्ध की प्रतिमा

भाजपा सांसद सावित्री बाई की मांग, अयोध्या में विवादित भूमि पर स्थापित हो बुद्ध की प्रतिमा

savitribai phule mp

गोंडा। अयोध्या में विवादित भूमि के मसले पर उच्चतम न्यायालय के जल्द फैसले या संसद में कानून लाकर मंदिर बनाने की मांग की जा चुकी है। अब भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा है कि विवादित भूमि पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले ने एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जिस स्थान को लेकर विवाद है, वहां बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की जाए।

सावित्री बाई फुले ने कहा कि जब विवादित भूमि पर खुदाई की गई तो उसमें ऐसे कई अवशेष प्राप्त हुए जिनका संबंध बुद्ध से था। ऐसे में तथागत बुद्ध की प्रतिमा वहां स्थापित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बुद्ध का भारत था और अयोध्या भी बुद्ध का स्थान है। इसलिए यहां तथागत बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की जाए।

सावित्री बाई फुले से जब भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा द्वारा राम मंदिर निर्माण पर सदन में निजी विधेयक लाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत का संविधान धर्म निरपेक्ष है और उसमें सभी धर्मों की सुरक्षा की गारंटी दी गई है। सावित्री बाई फुले ने बताया कि देश संविधान के तहत ही चलना चाहिए। उन्होंने सांसद और विधायक के लिए भी संविधान के तहत ही चलने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर सुनवाई करते हुए इसे अगले साल जनवरी तक टाल दिया था। इसके बाद साधु-संतों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार से कानून लाने की मांग की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी मंदिर निर्माण के लिए न्यायालय में जल्द सुनवाई की बात कह चुका है। अब सावित्री बाई फुले ने यहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाने की बात कहकर मामले को नया मोड़ दे दिया है। सावित्री बाई पहले भी पार्टी लाइन से हटकर बयान देती रही हैं।

बता दें कि राम मंदिर मामला काफी वर्षों से अदालतों में अटके रहने के बाद अब देशभर में अनेक लोग और विभिन्न संगठन यह मांग कर रहे हैं कि सरकार को दूसरे कानूनी विकल्प तलाशने चाहिए। इसके लिए राकेश सिन्हा संसद में निजी विधेयक लाने की बात कह चुके हैं। संघ की ओर से भैयाजी जोशी ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। वहीं स्वामी रामदेव भी कह चुके हैं कि न्यायालय में देर हुई तो संसद में बिल आ सकता है। अब भाजपा सांसद सावित्री बाई ने इन सबसे हटकर बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग की है।

ये भी प​ढ़िए:
– अमेरिकी ड्रोन हमलों के सामने लाचार पाकिस्तान, अब तक 2 हजार से ज्यादा की मौत
– तलाक के फैसले पर अड़े तेज प्रताप, चिंतित लालू की सेहत पर हो रहा बुरा असर
– मप्र: सपा प्रत्याशी ने ​थामा था कांग्रेस का हाथ, ऐन वक्त पर दूसरे को मिल गया टिकट
– बर्फ पर चढ़ते नन्हे भालू का वीडियो हुआ वायरल, हिम्मत से भर देगी इसकी कहानी

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'