पार्टी से है नेता और कार्यकर्ताओं की पहचान : दिग्विजय

पार्टी से है नेता और कार्यकर्ताओं की पहचान : दिग्विजय

जबलपुर/वार्ताकांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज यहां कहा कि पार्टी से ही नेता और कार्यकर्ताओं की पहचान है और उन्हे पार्टी हित में काम करना चाहिए। सिंह अपने अल्प प्रवास के दौरान यहां पहुंचे और टीकमगढ जिले के ओरछा से प्रारंभ होने वाली उनकी समंवय यात्रा के संबंध में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी के प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता से संपर्क कर उन्हें पार्टी हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होने बताया कि यात्रा के दौरान वह स्वागत और नारेबाजी से दूर रहेंगे।उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बिना स्वार्थ पार्टी हित में कार्य करने का आव्हान करेंगे। पार्टी ने उन्हें मान और सम्मान दिया है और पार्टी से उनकी पहचान है। वह पार्टी के लिए कार्य करेंगे तो पार्टी उनके सम्मान की रक्षा करेंगी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में समंवय स्थापित करना उनकी यात्रा का उद्देश्य है।एक प्रश्र का उत्तर में उन्होंने कहा कि सभी नेता एक है और पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की आवाज दबाई जा रही है और कांग्रेसियो को परेशान किया जा रहा है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में