दिवाली के बाद सृजन चोरों का निकलेगा दिवाला : तेजस्वी

दिवाली के बाद सृजन चोरों का निकलेगा दिवाला : तेजस्वी

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता तेजस्वी यादव ने अरबों रुपए के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी पर गुरुवार को एक बार फिर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है ।

Dakshin Bharat at Google News
यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर कहा, दिवाली के बाद सृजन चोरों का दिवाला निकलेगा। सृजन चोरों, गद्दी छोड़ो। इससे पूर्व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार से कुछ दिन पूर्व तेजस्वी ने कई सवाल पूछे थे।

उल्लेखनीय है कि बेनामी सम्पत्ति और रेलवे होटल आवंटन में कथित गड़बड़ी को लेकर केन्द्रीय जांच ब्यूरो के छापों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार से अलग होकर बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर