मीडियाकर्मियों के साथ तेजस्वी के सुरक्षाकर्मियों ने की बदसलूकी

मीडियाकर्मियों के साथ तेजस्वी के सुरक्षाकर्मियों ने की बदसलूकी

पटना। बिहार विधानसभा के गेट पर उप मुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव के सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों से बदसलूकी की।यह उस समय हुआ जब उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव कैबिनेट की बैठक में हिस्‍सा लेने के लिए पहुंचे थे. उनके सुरक्षाकर्मियों पर आरोप है कि उन्‍होंने एक न्यूज़ एजेंसी के कर्मचारी से धक्‍का-मुक्‍की की। इस बीच पहली बार अपनी चुप्‍पी तोड़ते हुए राजद नेता और उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने कहा है कि मुझ पर एफआईआर राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा की यह महागठबंधन को तोड़ने की कोशिश है। मुझे पिछड़ा होने की सजा दी जा रही है।

Dakshin Bharat at Google News
लालू यादव के परिवार पर छापेमारी के बाद पहली राज्‍य सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में हिस्‍सा लेने पहुंचे तेजस्‍वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग 28 साल के नौजवान से डरते हैं और सवालिया लहजे में पूछा कि जिन आरोपों की बात विपक्ष कह रहा है तब उनकी उम्र 13-14 साल की रही होगी ऐसे में क्‍या 13-14 साल की उम्र में घोटाला करेंगे. उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर नहीं झुकेगी और जरूरत पड़ने पर जनता के बीच जाएंगे।

मंगलवार को जदयू की तरफ से तेजस्‍वी यादव को चार दिनों के भीतर लगे आरोपों पर सफाई देने के अल्‍टीमेटम के बीच राज्‍य सरकार की बुधवार को अहम कैबिनेट बैठक हो रही है। लालू यादव के परिवार पर छापेमारी के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक थी। इस बैठक में उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव और कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए थे।

हालांकि जदयू के अल्‍टीमेटम के बाद ही महागठबंधन के भविष्‍य पर सवाल खड़े हो गए हैं. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी चुप्पी तोड़ी और उन्होंने साफ किया कि वे सहयोगी लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से क्या चाहते हैं. तेजस्वी यादव बिहार सरकार में नंबर दो की हैसियत रखते हैं. पार्टी नेताओं की बैठक के बाद जेडीयू पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सीएम नीतीश कुमार की मंशा को सामने रखते हुए कहा, “जो लोग भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं, उन्हें जनता का सामना करना चाहिए और अपने आपको बेदाग साबित करना चाहिए. हमें भरोसा है कि वे ऐसा करेंगे.”

हालांकि जेडीयू ने तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम का पद छोड़ने के लिए कोई दबाव तो नहीं डाला लेकिन बहुत ही सख्त संदेश जरूर दिया. पार्टी ने कहा कि तेजस्वी को अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में सफाई देनी होगी अन्यथा उन्हें सरकार से इस्तीफा देना चाहिए. हालांकि राजद ने इस पर अपने रुख को स्‍पष्‍ट करते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में तेजस्‍वी के इस्‍तीफे का सवाल ही नहीं उठता.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

गर्मियों का फैशन उत्सव: बेंगलूरु में हाई लाइफ प्रदर्शनी का समर एडिशन 18 अप्रैल से गर्मियों का फैशन उत्सव: बेंगलूरु में हाई लाइफ प्रदर्शनी का समर एडिशन 18 अप्रैल से
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर हाई लाइफ प्रदर्शनी 18 अप्रैल से द ललित अशोक में शुरू होगी।...
मित्र मोदी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई: ट्रंप
इन संकल्पों से बनेगा विकसित भारत
50% जनसंख्या नीति निर्धारण का ​हिस्सा बने, यह समय की मांग है: प्रधानमंत्री
हमारा देश नारी सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है: प्रधानमंत्री
पंजाब: आईएसआई के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाई, इसे 'काला कानून' बताया