जेडीयू नेता ने कहा तेजस्वी यादव पर फैसला होकर रहेगा

जेडीयू नेता ने कहा तेजस्वी यादव पर फैसला होकर रहेगा

पटना। जेडीयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने तेजस्वी का इस्तीफा तो नहीं मांगा, लेकिन जो कहा वह महागठबंधन पर बड़ा बम गिराने वाला है। वशिष्ट नारायण सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा है तेजस्वी पर फैसला होकर रहेगा। वहीं, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने इसका जवाब दिया है।पूर्वे ने कहा है कि तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे।मीडियाकर्मियों पर हमले को लेकर तेजस्वी की सफाई, बोले- खुद इस मामले जांच कराऊंगा’जेडीयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा है, ’सरकार के मुखिया नीतीश कुमार हैं। नीतीश ने पहले भी गठबंधन की सरकार चलाई है और अब भी चला रहे हैं। जेडीयू का नजरिया साफ है. नीतीश कुमार वक्त आने पर सही फैसला लेंगे और हमें सही वक्त का इंतजार करना चाहिए।’’तेजस्वी की सफाई पर वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा, ’तेजस्वी की सफाई से संतुष्ट और असंतुष्ठ होने की बात नहीं है. पार्टी की अपेक्षा यही है कि सवाल खड़े होते जा रहे हैं, ऐसी स्थिति में तेजस्वी को कोई स्पष्ट राय रखनी ही होगी. हम इंतजार कर रहे हैं. पार्टी ने तेजस्वी का इस्तीफा मांगा नहीं है. जो करेगा समय करेगा।’’ वहीं, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा है कि तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा है, ’तेजस्वी यादव ने हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीरो टॉलरेंस की मर्यादा की रक्षा की है। उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। मंत्री के रूप में तेजस्वी के कार्य को जनता से सराहा है। पूर्वे ने कहा कि मोदी, आरएसएस और बीजेपी ने सीबीआई के जरिए तेजस्वी को फंसाने का काम किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर