गुजरात में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 501 बांग्लादेशियों को पकड़ा

ऑपरेशन डेल्टा हंट के तहत की गई कार्रवाई

गुजरात में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 501 बांग्लादेशियों को पकड़ा

Photo: @GujaratPolice X account

अहमदाबाद/दक्षिण भारत। पुलिस ने पिछले दो दिनों में गुजरात के विभिन्न हिस्सों से कुल 501 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई देश में अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ ऑपरेशन डेल्टा हंट के तहत की गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के कार्यालय ने गुरुवार को पुष्टि की कि यह कार्रवाई बुधवार तड़के शुरू हुई। इसके अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों से कुल 501 अवैध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है।

गृह विभाग संभालने वाले संघवी ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'गुजरात पुलिस का संदेश साफ़ है: अवैध घुसपैठ का एकमात्र जवाब सख़्त कार्रवाई है।'

बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए, गांधीनगर में संघवी ने बताया कि 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत की गई कार्रवाई की योजना बेहद बारीकी से बनाई गई थी और इसमें राज्य के सभी हिस्सों को शामिल किया गया था।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की पहचान अवैध प्रवासी के तौर पर होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है, उनके अलावा 6,200 से अधिक लोगों की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही थी।

संघवी के अनुसार, पुलिस की एक विशेष टीम उन लोगों के खिलाफ भी जांच कर रही थी, जिन्होंने इन प्रवासियों को रहने की जगह दी थी या बिना अनिवार्य पुलिस सत्यापन के उन्हें काम पर रखा था।
 
पुलिस टीमों ने अवैध प्रवासियों का पता लगाने के लिए अथक परिश्रम किया और एक व्यापक रणनीति अपनाई जिसमें तकनीकी निगरानी के साथ-साथ मानवीय खुफिया जानकारी का भी उपयोग किया गया।
 
उन्होंने कहा कि ज़्यादातर अवैध बांग्लादेशी नागरिक शारीरिक श्रम में लगे हुए थे और उनकी सबसे ज़्यादा संख्या अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा और भरूच में पाई गई।

 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download