बंगाल में भाजपा सरकार लोगों की आकांक्षाओं और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करेगी: दिलीप घोष

सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

बंगाल में भाजपा सरकार लोगों की आकांक्षाओं और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करेगी: दिलीप घोष

Photo: dilipghoshbjp FB page

कोलकाता/दक्षिण भारत। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की पहली सरकार लोगों की आकांक्षाओं और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करेगी।

Dakshin Bharat at Google News
राज्य में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले, खड़गपुर सदर के विधायक ने कहा कि पार्टी ने पूर्वी प्रांत में राजनीतिक बदलाव लाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है।

घोष ने कहा, 'हमने लंबे समय तक संघर्ष किया। अब नतीजे आ गए हैं और सत्ता परिवर्तन हो चुका है। हमें लोगों की इच्छाओं और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने के लिए काम करना होगा।'

उन्होंने कहा कि नई सरकार उन भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देगी, जिन्होंने राज्य में 'तृणकां के कुशासन' के खिलाफ पार्टी की लड़ाई के दौरान अपनी जान गंवाई।

बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिपरिषद को भी शपथ दिलाई जाएगी। 

शपथग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा-शासित राज्यों के लगभग 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download