1,100 से ज़्यादा बम की झूठी धमकियां भेजने के आरोप में मैसूरु से एक व्यक्ति गिरफ़्तार

आरोपी बेंगलूरु का निवासी है

1,100 से ज़्यादा बम की झूठी धमकियां भेजने के आरोप में मैसूरु से एक व्यक्ति गिरफ़्तार

Photo: PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूरु से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर कथित तौर पर देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालय और सरकारी दफ्तरों को 1,100 से ज़्यादा झूठी बम की धमकियां भेजने का आरोप है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी, जिसकी पहचान 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस के रूप में हुई है, को शनिवार को दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस टीमों के संयुक्त अभियान के बाद उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया।

यह गिरफ़्तारी दिल्ली उच्च न्यायालय, विधानसभा और कई शैक्षणिक तथा सरकारी संस्थानों को भेजे जा रहे बम की धमकी वाले संदेशों की हालिया घटनाओं के बीच हुई है।

पुलिस ने बताया कि लुइस एक स्नातकोत्तर है और बेंगलूरु का निवासी है। वह फिलहाल बेरोज़गार है और अपनी मां के साथ रहता है, जो रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह शायद मानसिक तनाव में था। शुरुआती पूछताछ के दौरान, आरोपी ने ईमेल और अन्य संचार माध्यमों के ज़रिए पूरे देश में 1,100 से ज़्यादा धमकी भरे संदेश भेजने की बात कबूल की।'

पुलिस ने बताया कि धमकियों के बाद अलग-अलग राज्यों में कई प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download