लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया

चुनावी हार के बाद मेल-मिलाप का संदेश दिया

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया

Photo: laluprasadrjd FB Page

पटना/दक्षिण भारत। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के घर मकर संक्रांति पर्व मनाया। यह कई महीने बाद हुआ, जब उन्होंने तेजप्रताप को पार्टी से निष्कासित कर दिया था और सभी व्यक्तिगत संबंध भी तोड़ दिए थे।

Dakshin Bharat at Google News
तेजप्रताप यादव, जिन्होंने निष्कासन के बाद जनशक्ति जनता दल की स्थापना की, मंगलवार रात को अपने माता-पिता और छोटे भाई तेजस्वी से मिले और उन्हें 'दही-चूड़ा' के त्योहार पर आमंत्रित किया।
 
हालांकि, इस दौरान लालू प्रसाद यादव ही आए।

लालू यादव ने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यादव परिवार के भीतर सुलह हो सकती है। बिहार विधानसभा चुनावों में राजद की हार के बाद लालू के परिवार में कलह खुलकर सामने आ गई थी।

लालू यादव ने पिछले साल मई में तेज प्रताप को राजद से निकाल दिया था। साथ ही कहा था कि तेज प्रताप का अब लालू के परिवार से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने तेज प्रताप के आचरण की आलोचना की थी।

उससे पहले, तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया था कि वे एक महिला के साथ कई सालों से रिश्ते में हैं। उस पोस्ट पर हंगामा मचने के बाद उन्होंने कहा कि पेज हैक हो गया था।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download