दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
By News Desk
On
Photo: @BJPLive X account
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। यहां मदर टेरेसा क्रेसेंट मार्ग पर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में बुधवार सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि घटना के समय रवि शंकर प्रसाद वहां मौजूद थे या नहीं।रवि शंकर प्रसाद के आवास में आग लगने की सूचना सुबह करीब 8.05 बजे मिली। डीएफएस अधिकारी ने बताया कि घर के एक कमरे में रखे कुछ फर्नीचर में आग लगी थी।
प्रसाद के आवास में आग लगने की सूचना सुबह करीब 8.05 बजे प्राप्त हुई। डीएफएस अधिकारी ने बताया कि घर के एक कमरे में रखे कुछ फर्नीचर में आग लग गई थी।
उन्होंने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह 8.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद थी।
Tags: delhi fire ravi shankar prasad no casualties indian politics bjp leader fire incident bjp mp public safety political news breaking news india delhi news india news update political update urban safety emergency services north india news latest india news national capital news fire at residence official residence delhi fire services dfs safety alert morning fire government residence patna sahib mp fire department residence fire new delhi incident news headlines
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 16:25:30
Photo: @Khamenei_fa X account


