महुआ: लालू के लाल तेज प्रताप का क्या है हाल?

तेजस्वी यादव भी पिछड़ गए हैं

महुआ: लालू के लाल तेज प्रताप का क्या है हाल?

Photo: TejPratapYadavOfficial FB Page

पटना/दक्षिण भारत। अपने कुनबे से नाराज होकर चुनावी मैदान में कूदे तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल बनाया था, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। महुआ से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। 

Dakshin Bharat at Google News
यहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह ने अच्छी बढ़त बना रखी है। वे अब तक 43654 वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के मुकेश कुमार रोशन से 19174 की बढ़त बना रखी है। 

इसके बाद मुकाबले में तेज प्रताप यादव हैं, जिन्हें अब तक 16522 वोट मिल चुके हैं। वे भाजपा उम्मीदवार से 27132 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

महुआ से 15 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। यहां से जन सुराज पार्टी ने इंद्रजीत प्रधान को टिकट दिया था, जिन्हें अब तक सिर्फ 1369 वोट मिले हैं। उनसे ज्यादा वोट तो कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले हैं। एआईएमआईएम ने भी उम्मीदवार खड़ा किया था, जिसके खाते में अब तक 10563 वोट आ चुके हैं।

वहीं, राघोपुर में भी खेल पलट गया है। वहां राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव पिछड़ गए हैं। वे 4829 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के सतीश कुमार 44929 वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। 

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download