बिहार चुनाव: जीतनराम मांझी के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी दिखाया दम

राजग का घटक दल है यह मोर्चा

बिहार चुनाव: जीतनराम मांझी के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी दिखाया दम

Photo: jitanrmanjhi FB Page

पटना/दक्षिण भारत। बिहार चुनाव मतगणना के रुझानों में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी दमदार प्रदर्शन कर रहा है। 

Dakshin Bharat at Google News
कुटुम्बा सीट से 'हम' के ललन राम आगे चल रहे हैं। उन्होंने 7288 वोटों की बढ़त बना रखी है। यहां कांग्रेस के राजेश कुमार दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। जन सुराज पार्टी के श्यामबली राम चौथे स्थान पर चल रहे हैं। वे बमुश्किल 1406 वोट ले पाए हैं।

इमामगंज से 'हम' उम्मीदवार दीपा कुमारी को अब तक 48376 वोट मिल चुके हैं। उन्होंने 12189 वोटों की बढ़त बना रखी है। राष्ट्रीय जनता दल की ऋतु प्रिया चौधरी दूसरे स्थान पर चल रही हैं। जन सुराज पार्टी के डॉ. अजीत कुमार तीसरे स्थान पर हैं।

बाराछत्ती से 'हम' उम्मीदवार ज्योति देवी सबसे आगे चल रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की तनुश्री कुमारी को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि दोनों के बीच 361 वोटों का अंतर है। यहां नोटा को अब तक 1130 वोट मिल चुके हैं।

अत्री सीट पर 'हम' का दमदार प्रदर्शन जारी है। यहां रोमित कुमार 37673 वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की बैजयंती देवी को 14445 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। जन सुराज पार्टी के शैलेंद्र कुमार अब तक सिर्फ 1092 वोट ले पाए हैं। उनसे ज्यादा वोट नोटा के हिस्से में आए हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download