एनआईए ने अलकायदा आतंकी साजिश मामले में 5 राज्यों में छापे मारे

कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए

एनआईए ने अलकायदा आतंकी साजिश मामले में 5 राज्यों में छापे मारे

Photo: @NIA_India X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अलकायदा आतंकी साजिश मामले में पांच राज्यों में 10 स्थानों पर तलाशी ली है। इसमें कथित तौर पर अवैध बांग्लादेशी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
एजेंसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एनआईए की टीमों ने बुधवार को पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में विभिन्न संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर तलाशी ली।

अधिकारी ने बताया कि कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेज दिया गया है।

कश्मीर में हो रही पूछताछ 

'सफेदपोश आतंकी' मॉड्यूल मामले के संबंध में कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से तीन सरकारी कर्मचारियों सहित लगभग 10 लोगों को पूछताछ के लिए 'उठाया गया' है।

अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ताओं ने रातभर छापेमारी के दौरान अनंतनाग, पुलवामा और कुलगाम जिलों से संदिग्धों को पकड़ा।

लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को कहा कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा।

स्टेशन को बंद कर दिया गया है, क्योंकि सुरक्षा एजेंसियां ​​सोमवार शाम को लाल किले के पास हुए धमाके की जांच कर रही हैं।
 
डीएमआरसी ने एक पोस्ट में कहा, 'सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में