दिल्ली धमाका: 2 कारतूस, विस्फोटक समेत 40 से ज्यादा नमूने इकट्ठे किए गए

धमाके के बाद से प्रयोगशाला चौबीसों घंटे कार्यरत है

दिल्ली धमाका: 2 कारतूस, विस्फोटक समेत 40 से ज्यादा नमूने इकट्ठे किए गए

Photo: PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लाल किले के पास जहां धमाका हुआ, वहां से फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम द्वारा इकट्ठे किए गए 40 से ज्यादा नमूनों में एक जीवित गोला-बारूद सहित दो कारतूस और दो अलग-अलग तरह के विस्फोटकों के नमूने शामिल हैं।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि विस्फोटकों में से एक नमूना अमोनियम नाइट्रेट प्रतीत होता है।

सोमवार को फरीदाबाद में जांच के दौरान 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया, जब अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन सईद को गिरफ्तार किया गया था।

एक अधिकारी ने कहा, 'दूसरा विस्फोटक नमूना अमोनियम नाइट्रेट से भी ज़्यादा शक्तिशाली माना जा रहा है। विस्तृत फ़ोरेंसिक जांच के बाद इसकी सटीक संरचना की पुष्टि होगी।'

अधिकारियों के अनुसार, एफएसएल टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करते समय कारतूस मिले। अब तक 40 से ज्यादा नमूने एकत्र किए जा चुके हैं।

सोमवार को लाल किला ट्रैफिक सिग्नल के पास एक धीमी गति से चलती गाड़ी में हुए उच्च तीव्रता वाले धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटकों की प्रकृति और धमाके में उनका इस्तेमाल किस प्रकार किया गया, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
 
एफएसएल ने नमूनों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है। अधिकारियों ने बताया कि टीम को जांच में तेजी लाने और बिना किसी देरी के रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

धमाके के बाद से प्रयोगशाला चौबीसों घंटे कार्यरत है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में