बिहार चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62 प्रतिशत हुआ मतदान

इस बार बिहार में किसे मिलेगा जनादेश?

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62 प्रतिशत हुआ मतदान

Photo: ECI FB Page

पटना/दक्षिण भारत। बिहार के 122 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान हो रहा है। दूसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव में दोपहर एक बजे तक 3.7 करोड़ मतदाताओं में से 47.62 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसे जदयू अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
हालांकि नीतीश कुमार, जो राज्य विधान परिषद के सदस्य हैं और अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में अधिक समय तक सत्ता में रहे हैं, स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा नीत राजग सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए उनके कार्यकाल के दौरान 'सुशासन' पर भरोसा कर रहा है।

दूसरे चरण में, जिसमें उनके मंत्रिमंडल के आठ मंत्री मैदान में हैं, सत्तारूढ़ राजग के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है।

नीतीश जदयू के वॉर रूम में पहुंचे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को यह प्रदर्शित किया कि वे न तो थके हैं और न ही रिटायर होने के मूड में हैं, जब वे विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का जायजा लेने के लिए पटना में जदयू के वॉर रूम में पहुंचे।

जदयू अध्यक्ष अपने सबसे विश्वसनीय सहयोगियों में से एक, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह 'ललन' के साथ बैठक के तुरंत बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे।
 
ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इन खबरों से उत्साहित हैं कि उनकी पार्टी, जिसे साल 2020 के विधानसभा चुनावों में झटका लगा था, इस बार उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

वरिष्ठ नेताओं ने मतदान किया

जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और राज्य कांग्रेस प्रमुख राजेश राम ने मंगलवार को बिहार चुनाव के दूसरे चरण में अपने वोट डाले। 

राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, भाजपा की जमुई उम्मीदवार श्रेयशी सिंह और भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी एवं निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने भी वोट डाला।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने भी इस चरण में मतदान किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में