दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली
तलाशी अभियान जारी
By News Desk
On
Photo: PixaBay
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। राष्ट्रीय राजधानी के कई स्कूलों को शनिवार सुबह बम की धमकी मिली। इससे दहशत फैल गई और पुलिस तथा बम निरोधक दस्तों को सूचना दी गई।
उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों को धमकियां मिलने की सूचना मिली है, उनमें द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं।अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और पुलिस दल परिसर में पहुंच गए हैं। एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाला गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम परिसरों की गहन जांच कर रहे हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।' उन्होंने बताया कि प्रभावित स्कूलों में तलाशी अभियान जारी है।
पुलिस ने बताया कि अधिकारी धमकियों के स्रोत की जांच कर रहे हैं और यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या ये धमकियां दहशत फैलाने के समन्वित प्रयास का हिस्सा थीं।
About The Author
Related Posts
Latest News
27 Jun 2026 09:40:41
हमारे महान ऋषियों ने विवाह को एक पवित्र संस्कार माना था


