जीएसटी छूट किसानों और लखपति दीदियों के लिए वरदान साबित होगी: शिवराज सिंह चौहान

जीएसटी सुधारों के संबंध में पत्रकारों को संबोधित किया

जीएसटी छूट किसानों और लखपति दीदियों के लिए वरदान साबित होगी: शिवराज सिंह चौहान

Photo: ChouhanShivraj FB Page

भोपाल/दक्षिण भारत। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि भारतीय किसानों की कीमत पर कृषि उपज आयात के संबंध में अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने आज अपने भोपाल निवास पर अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के संबंध में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये सुधार लागू होने से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधारों से किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब ट्रैक्टर खरीदना पहले से सस्ता हो गया है। डेयरी क्षेत्र में अब दूध और पनीर पर कोई जीएसटी नहीं होगा। इससे आम आदमी को तो लाभ होगा ही, साथ ही किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को भी फायदा मिलेगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैव-कीटनाशी और सूक्ष्म-पोषक तत्त्वों पर जीएसटी घटाया गया। इससे किसानों को लाभ होगा। साथ ही रासायनिक उर्वरकों से जैव उर्वरकों की तरफ किसानों की प्रवृत्ति निश्चित रूप से बढ़ेगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि सीमेंट और लोहे पर जीएसटी कम होने से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाना भी सस्ता हो जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये सुधार किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं। नए प्रावधानों में कई तरह की छूट दी गई हैं, जो किसानों और लखपति दीदियों के लिए वरदान साबित होंगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि ये सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार की जनहितैषी सोच का प्रतीक हैं। कृषि यंत्र सस्ते होंगे, उत्पादन की लागत घटेगी और खेती-किसानी का काम आसान बनेगा। 

उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण को धन्यवाद दिया।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download