इंदौर हादसाः प्रशासन ने मंदिर परिसर का अतिक्रमण हटाया

पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह मुहिम शुरू की गई

इंदौर हादसाः प्रशासन ने मंदिर परिसर का अतिक्रमण हटाया

मंदिर तक पहुंचने के रास्तों पर बैरिकेड लगाए गए

इंदौर/भाषा। इंदौर में बावड़ी पर बने एक मंदिर का फर्श धंसने से 36 श्रद्धालुओं की मौत के चार दिन बाद स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को सुबह इस धार्मिक परिसर के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की और देवी-देवताओं की मूर्तियां अन्य देवस्थान में पहुंचाईं।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने बताया कि पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह मुहिम शुरू की गई और मंदिर तक पहुंचने के रास्तों पर बैरिकेड लगाए गए।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के आस-पास करीब 10,000 वर्ग फुट जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच, मौके पर मौजूद एक पंडित ने बताया कि इस कार्रवाई से पहले मंदिर की मूर्तियों की विधि-विधान से पूजा की गई और इन्हें कांटाफोड़ मंदिर ले जाकर स्थापित किया गया।

जूनी इंदौर थाने के प्रभारी नीरज मेड़ा ने बताया कि हादसे के बाद बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली कुमार सबनानी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मेड़ा ने बताया कि ट्रस्ट के दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने बावड़ी पर छत डालकर बेहद असुरक्षित निर्माण कराया, जिससे हुए हादसे के कारण 36 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 

उन्होंने बताया, इंदौर नगर निगम ने ट्रस्ट को मंदिर परिसर से अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था, लेकिन ट्रस्ट ने यह आदेश नहीं माना।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया