दिल्ली में हार के बाद केजरीवाल उठाएंगे यह कदम

'आप' को चुनाव में 22 सीटें मिली हैं

दिल्ली में हार के बाद केजरीवाल उठाएंगे यह कदम

Photo: @ArvindKejriwal X account

चंडीगढ़/दक्षिण भारत। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पार्टी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
यह बैठक दिल्ली में 'आप' की हार के दो दिन बाद हो रही है, जहां भाजपा 26 साल से अधिक के अंतराल के बाद सरकार बनाने जा रही है।

5 फरवरी को हुए मतदान में 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं। 'आप' को 22 सीटें मिलीं तथा कांग्रेस शून्य पर सिमट गई।

चुनावों से पहले मान, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों सहित आप की पूरी पंजाब इकाई ने आप उम्मीदवारों के लिए दिल्ली में आक्रामक प्रचार किया था।

उन्होंने पंजाब में किए गए कार्यों के बारे में बताया, जिनमें 50,000 सरकारी नौकरियां देना, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना, दिल्ली के 'मोहल्ला क्लिनिक' की तर्ज पर 850 'आम आदमी क्लिनिक' खोलना और एक निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदना शामिल है।

पार्टी के स्टार प्रचारक मान ने 'आप' उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के उद्देश्य से अपनी सरकार के कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए दिल्ली में रोड शो निकाला था।

दिल्ली में हार 'आप' के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि विपक्षी नेताओं ने पंजाब में भी पार्टी के लिए इसी तरह के पतन की भविष्यवाणी की है, जहां साल 2024 में लोकसभा चुनाव में उसके 13 उम्मीदवारों में से सिर्फ तीन ही जीत पाए। 

'आप' ने साल 2022 में पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारतीय सशस्त्र बलों पर मां काली का विशेष आशीर्वाद है: राजनाथ सिंह भारतीय सशस्त्र बलों पर मां काली का विशेष आशीर्वाद है: राजनाथ सिंह
लखनऊ/दक्षिण भारत। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों पर मां काली का विशेष आशीर्वाद...
शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के लिए न तो जल्दबाजी में हैं और न ही दबाव में हैं: डीके सुरेश
'विकसित केरल' अब भाजपा का मिशन बन गया है: अमित शाह
सरकार रुकावट नहीं, विकास की प्रोत्साहक बननी चाहिए: मोदी
एयर इंडिया विमान दुर्घटना मामले में हुआ बड़ा खुलासा!
स्वभाव व व्यवहार से ही होती है व्यक्ति की पहचान: संतश्री आर्यशेखरविजय
मोक्ष प्राप्ति के प्रमुख मार्ग हैं- दान, शील, तप और भाव: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी