अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह
रास्ते में लोग इस यात्रा से जुड़ते गए और उन्होंने अपने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया
By News Desk
On
Photo: IndianNationalCongress FB Page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत/भाषा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्त्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनकी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य गणमान्य लोगों ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए निकली थी। इस दौरान लोगों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन आपका नाम रहेगा’ और ‘‘मनमोहन सिंह अमर रहें’ जैसे नारे लगाए।
रास्ते में लोग इस यात्रा से जुड़ते गए और उन्होंने अपने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।
इससे पहले, डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया था। वहां सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
About The Author
Related Posts
Latest News
26 Jun 2026 16:37:30
Photo: MYogiAdityanath FB Page Live


