मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था पर 'बड़ी छाप' छोड़ी: सिद्दरामय्या

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से दुःखी हूं

मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था पर 'बड़ी छाप' छोड़ी: सिद्दरामय्या

Photo: Siddaramaiah.Official FB Page

बेलगावी/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जिनका 26 दिसंबर को निधन हो गया, ने देश की अर्थव्यवस्था पर 'बड़ी छाप' छोड़ी है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्हें 'सबसे सम्मानित व्यक्ति' बताते हुए मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह को एक सरल, सज्जन और ईमानदार राजनेता के रूप में याद किया।

भारत के आर्थिक सुधारों के शिल्पकार मनमोहन सिंह का गुरुवार रात नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।

सिद्दरामय्या ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से दुःखी हूं। प्रचंड ज्ञान, दूरदर्शी सोच और सक्षम नेतृत्व उन्हें भारत की धरती पर अमर बनाए रखेगा। जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने तो मैंने पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाली थी।

सिद्दरामय्या ने कहा कि ऐसे में हमारी सरकार की परियोजनाओं के लिए उनसे (डॉ. मनमोहन सिंह) मिले मार्गदर्शन और सहयोग को याद रखना चाहिए। संप्रग सरकार के खाद्य अधिकार अधिनियम ने हमारे राज्य की प्रगति को नया आयाम दिया है।

सिद्दरामय्या ने कहा कि भारत ने एक दिग्गज नेता खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा उनके परिजन एवं लाखों प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए