जैन रत्न युवक परिषद के कार्याध्यक्ष का अभिनंदन किया गया

परिषद के तमिलनाडु अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल ने उनका परिचय देते हुए स्वागत किया

जैन रत्न युवक परिषद के कार्याध्यक्ष का अभिनंदन किया गया

महावीर कर्णावट ने अभिनंदन सभा का संचालन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया

चेन्नई/दक्षिण भारत। अखिल भारतीय श्रीजैन रत्न युवक परिषद के कार्याध्यक्ष गजेंद्र चोपड़ा का स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट में अभिनंदन किया गया। परिषद के तमिलनाडु अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल ने उनका परिचय देते हुए स्वागत किया।

Dakshin Bharat at Google News
जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेंद्र कांकरिया ने उनकी गुरुभक्ति, संघ समर्पण, निष्ठा एवं देव, धर्मगुरु के लिए रचनाओं का उल्लेख करते हुए अभिनंदन किया और सभी नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष ने श्रावक संघ, युवक परिषद तमिलनाडु की सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों और गतिविधियों पर पूर्ण संतोष व्यक्त करते हुए संघ सेवाओं के संग व्यसन मुक्त जीवन पर प्रयास करने की भावनाएं रखने पर जोर दिया।

अभिनंदन सभा में युवक परिषद क्षेत्रीय प्रधान रितेश कांकरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ बागमार, राष्ट्रीय सहसचिव निखिल बागमार, उपाध्यक्ष अभय सुराणा, संजय चोरड़िया, विनोद जैन, नवीन क्षेत्रीय प्रधान पीयूष ओस्तवाल, सुनील ओस्तवाल आदि मौजूद थे। युवक परिषद के मंत्री महावीर कर्णावट ने अभिनंदन सभा का संचालन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।  

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है