पावर ग्रिड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत वॉकथॉन का आयोजन किया

टीआर कृष्ण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पावर ग्रिड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत वॉकथॉन का आयोजन किया

विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के महत्त्व पर जोर दिया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में अपने सभी प्रतिष्ठानों में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 'राष्ट्र की समृद्धि के लिए अखंडता की संस्कृति' विषय के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रही है।

Dakshin Bharat at Google News
इसी सिलसिले में पावरग्रिड कार्यालय परिसर और उसके आस-पास जागरूकता का प्रसार करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय, बेंगलूरु के कर्मचारियों ने वॉकथॉन का आयोजन किया। इसे कार्यकारी निदेशक (एसआर-2) टीआर कृष्ण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार ने समाज और राष्ट्र से भ्रष्टाचार को खत्म करने तथा भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के महत्त्व पर जोर दिया।

वॉकथॉन में सीजीएम (एएम) जीएस राव, सीजीएम (प्रोजेक्ट्स) नागराज भट और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय