हरियाणा: रुझानों में भाजपा ने चौंकाया, इतनी सीटों पर चल रही आगे

मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा सीट से आगे चल रहे हैं

हरियाणा: रुझानों में भाजपा ने चौंकाया, इतनी सीटों पर चल रही आगे

Photo: BJP X account

चंडीगढ़/दक्षिण भारत। हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में भाजपा ने सबको चौंकाया है। एग्जिट पोल्स के दावों के उलट यह पार्टी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 

Dakshin Bharat at Google News
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 49 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर इनेलो ने बढ़त बना रखी है। इसी तरह एक सीट पर बसपा और 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा है।

अगर सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं सीटों की बात करें तो यहां भी रुझान चौंकाने वाले हैं। एलेनाबाद सीट से इनेलो के अभय सिंह चौटाला पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा सीट से आगे चल रहे हैं। उन्होंने 9632 वोटों के अंतर से बढ़त बना रखी है। 

सोहना सीट से भाजपा के तेजपाल तंवर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के रोहतास सिंह 4795 वोटों से पिछड़ गए हैं।

उचाना कलां से जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला 16937 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वे छठे स्थान पर हैं। यहां कांग्रेस के ब्रजेन्द्र सिंह 20873 लेकर सबसे आगे हैं।

जुलाना सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट 2147 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। यहां दूसरे स्थान पर भाजपा के योगेश कुमार हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download