कर्नाटक सरकार ने राज्य में मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस लेने का फैसला किया

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कानून मंत्री एचके पाटिल ने दी जानकारी

कर्नाटक सरकार ने राज्य में मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस लेने का फैसला किया

Photo: CBI Website

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक सरकार ने राज्य में मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति गुरुवार को वापस लेने का फैसला किया।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने कहा, 'दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 के तहत कर्नाटक राज्य में आपराधिक मामलों की जांच के लिए सीबीआई को सामान्य सहमति देने वाली अधिसूचना वापस ले ली गई है।'

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि यह स्पष्ट है कि सीबीआई या केंद्र सरकार अपने साधनों का उपयोग करते समय उनका विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग नहीं कर रही है।'

मंत्री ने कहा, 'इसलिए, हम मामला-दर-मामला सत्यापन करेंगे और सीबीआई जांच के लिए सहमति देंगे, सामान्य सहमति वापस ले ली गई है।'

यह पूछे जाने पर कि क्या यह मुख्यमंत्री को बचाने के लिए किया जा रहा है, जो मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) जमीन आवंटन मामले में जांच का सामना कर रहे हैं, पाटिल ने कहा, 'मुख्यमंत्री के पास लाकायुक्त जांच के लिए अदालत का आदेश है, इसलिए ऐसा कोई सवाल ही नहीं है।'

उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर 'दिन-प्रतिदिन' चिंता व्यक्त की जा रही है कि कई मामलों में सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?  स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?
अपने देश को मां का दर्जा देने में कोई बुराई नहीं है
जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव