'आप' ने अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की

पार्टी इस संबंध में संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखेगी

'आप' ने अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की

Photo: @AamAadmiParty X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के लिए आवास की मांग करते हुए कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक होने के नाते वे इसके हकदार हैं।

Dakshin Bharat at Google News
यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी इस संबंध में संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखेगी।

उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि हमें इसके लिए कानूनी लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी। केजरीवाल ने अपनी नैतिकता की खातिर इस्तीफा देने का फैसला किया है और वे अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे।'

चड्ढा ने कहा, 'उनके पास कोई संपत्ति या अपना घर भी नहीं है। एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक के तौर पर वे सरकारी आवास के हकदार हैं। केंद्र को उन्हें यह आवास देना चाहिए।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर