कर्नाटक में आर या पार: एमयूडीए मामले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ी तकरार

भाजपा ने चर्चा की मांग करते हुए विधानसौधा में रातभर धरना-प्रदर्शन की घोषणा की

कर्नाटक में आर या पार: एमयूडीए मामले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ी तकरार

Photo: BYVijayendra FB page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक में मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) में कथित घोटाले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। इस संबंध में भाजपा ने चर्चा की मांग करते हुए रातभर धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है।

Dakshin Bharat at Google News
सदन में भाजपा के सदस्य उक्त मामले की गहन जांच की मांग करते हुए वेल में दाखिल हो गए। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित की गई। 

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'हम दलितों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।'

उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री के परिवार को दी गई जमीन वापस की जानी चाहिए। करीब पांच हजार प्लॉट बेतरतीब ढंग से आवंटित किए गए थे। उन्हें भी सरकार को वापस किया जाना चाहिए।'

बीवाई विजयेंद्र ने यह भी घोषणा की कि पार्टी विधायक और विधान पार्षद जारी सत्र के दौरान चर्चा के लिए दबाव बनाने के वास्ते विधानसभा और विधान परिषद में रातभर धरना देंगे।

विपक्ष के नेता आर अशोक ने भी घोषणा की है कि वे बुधवार से शुरू होने वाले रातभर के धरने में व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए