रूसी सेना में सहायक स्टाफ के तौर पर कार्यरत भारतीयों को स्वदेश भेजेंगे पुतिन!

मोदी ने सोमवार रात रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अनौपचारिक बैठक के दौरान यह मुद्दा उठाया

रूसी सेना में सहायक स्टाफ के तौर पर कार्यरत भारतीयों को स्वदेश भेजेंगे पुतिन!

Photo: narendramodi FB page

मास्को/दक्षिण भारत। रूस ने अपनी सेना में सहायक कर्मचारियों के रूप में भारतीयों की भर्ती समाप्त करने तथा उसमें अभी भी कार्यरत ऐसे लोगों की वापसी सुनिश्चित करने के भारत के आह्वान पर तौर पर ध्यान दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने शीर्ष सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अनौपचारिक बैठक के दौरान यह मुद्दा उठाया था।

रूसी सेना में सहायक स्टाफ के रूप में काम कर रहे सभी भारतीयों को सेवामुक्त करने के रूस के फैसले की घोषणा मंगलवार को मोदी और पुतिन के बीच शिखर वार्ता के बाद होने की उम्मीद है।

पिछले महीने विदेश मंत्रालय ने कहा था कि रूसी सेना में कार्यरत दो और भारतीय नागरिक रूस-यूक्रेन संघर्ष में मारे गए हैं, जिससे इस तरह से मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

दो भारतीयों की मौत के बाद, नई दिल्ली ने रूसी सेना द्वारा भारतीय नागरिकों की आगे की भर्ती पर रोक लगाने की मांग की थी। 

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा था कि रूसी सेना में सेवारत भारतीय नागरिकों का मुद्दा बेहद चिंता का विषय बना हुआ है और इस पर मास्को से कार्रवाई की मांग की।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए