तन और मन को मजबूत बनाएगा उष्ट्रासन

जिनके घुटनों में दर्द हो, उन्हें इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए

तन और मन को मजबूत बनाएगा उष्ट्रासन

Photo: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। रेगिस्तान के जहाज़ ऊंट के बारे में सब जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है, ऊंट के नाम पर एक योगासन भी है? जी हां, इसे उष्ट्रासन कहा जाता है। जब इस योगासन को करते हैं तो शरीर की आकृति ऊंट जैसी हो जाती है। इसलिए इसे यह नाम दिया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
ऊंट दृढ़ इच्छाशक्ति और जीवट वाला होता है। वह विपरीत परिस्थितियों में भी धीरज रखता है। उष्ट्रासन करने से योगाभ्यासकर्ता का तन और मन, दोनों मजबूत होते हैं। आइए, जानते हैं उष्ट्रासन करने का तरीका ...

- सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के सहारे बैठें।

- ध्यान रखें कि घुटनों की चौड़ाई कंधों के बराबर हो।

- तलवे पूरी तरह से फैलाकर आसमान की ओर होने चाहिएं।

- इसके बाद रीढ़ की हड्डी को पीछे की तरफ़ झुकाएं।

- दोनों हाथों को एड़ियों पर टिकाएं।

- इस बात का ध्यान रखें कि आपकी गर्दन पर ज़्यादा दबाव नहीं पड़ना चाहिए।

- इस स्थिति में 15 सेकंड से 30 सेकंड तक रह सकते हैं।

- इस दौरान गहरी सांस लेते रहें। उसके बाद पूर्व स्थिति में लौट आएं।

ये फायदे होंगे

- पाचन क्षमता में वृद्धि होगी।

- पीठ और कंधे मजबूत होंगे।

- शारीरिक और मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी।

- रक्त परिसंचरण में सुधार होगा।

- रीढ़ की हड्डी लचीली होगी।

ध्यान रखें

जिन लोगों को गर्दन या पीठ पर चोट लगी हो, उन्हें यह आसन नहीं करना चाहिए। जिनके घुटनों में दर्द हो, उन्हें भी इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।

इस जानकारी का उद्देश्य योग के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह स्वास्थ्य संबंधी सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। उचित सावधानियों का पालन करते हुए किसी कुशल योग प्रशिक्षक के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही योगाभ्यास करना चाहिए।  

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

गांदरबल हमला: व्यापक तलाशी अभियान का आगाज, सबूत ढूंढ़ने में जुटे एनआईए के अधिकारी गांदरबल हमला: व्यापक तलाशी अभियान का आगाज, सबूत ढूंढ़ने में जुटे एनआईए के अधिकारी
Photo: NIA
हिज़्बुल्लाह ने इज़राइल के हर्मीस-900 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया
ये पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोले- 'यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थ बनने के लिए भारत के पास है विश्वसनीयता'
जब तक आतंकी हमले बंद न करे पाक, न हो उसके साथ कोई बातचीत: फारूक अब्दुल्ला
उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक को कक्षा 8 से 10 की अर्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने से रोका
निर्दोष नागरिकों की हत्या करना और हिंसा फैलाना अपराध हैं: प्रियंका वाड्रा
डिजिटल मंच और राष्ट्रीय सुरक्षा