इन नियमों का करेंगे पालन तो योगाभ्यास से मिलेंगे भरपूर फायदे

योगाभ्यास करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें

इन नियमों का करेंगे पालन तो योगाभ्यास से मिलेंगे भरपूर फायदे

Photo: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। योगासन करने के कुछ खास नियम होते हैं। योगाभ्यास के दौरान उनका पालना करना जरूरी है। अगर योगासन ठीक तरह से न किया जाए या नियमों का सही ढंग से पालन न किया जाए तो फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।

Dakshin Bharat at Google News
- योग विशेषज्ञों के अनुसार, योगाभ्यास खाली पेट करना चाहिए।

- योगाभ्यास से पहले शौचादि से निवृत्त होना चाहिए।

- अपना भोजन सात्विक रखना चाहिए। 

- योगाभ्यास करते समय, जब तक ऐसा करना जरूरी न हो, सांस को रोककर न रखें। अन्यथा चक्कर आ सकते हैं।

- योगासन करने के लिए अच्छी चटाई या योगा मैट का उपयोग करें। कटी-फटी, मैली, फिसलन भरी और बहुत खुरदरी मैट का उपयोग न करें।

- अत्यधिक थकावट, बीमारी, जल्दबाजी, तीव्र तनाव, फ्रैक्चर, सर्जरी कराने या चोट लगे होने की स्थिति में योगाभ्यास न करें।

- भोजन करने के तुरंत बाद योग नहीं करना चाहिए। इसी तरह तुरंत बाद पानी या कोई अन्य पेय पदार्थ नहीं पीना चाहिए। 

- योगाभ्यास करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें। इससे ज्यादा अभ्यास करना कई समस्याएं पैदा कर सकता है। 

- याद रखें कि योगाभ्यास से अच्छे परिणाम तुरंत ही नहीं मिल जाते। इसके लिए नियमित अभ्यास करना जरूरी है। 

- योगाभ्यास करें तो ऐसे कपड़े पहनें, जो न तो बहुत ढीले हों और न बहुत कसे हुए हों। ऐसे कपड़े पहनना फायदेमंद होता है, जो योगाभ्यास में सहायक हों, उसमें बाधक न बनें।

- योग सत्र का समापन ध्यान, शांति पाठ आदि के साथ करना चाहिए।

ज़रूर पढ़िए:
कब्ज के मर्ज से हैं परेशान? ये योगासन करेंगे 'समस्या' का समाधान

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर