पहले सेना में स्थायी नौकरी, पेंशन, सुविधाएं मिलती थीं, मोदी ने 'अग्निवीर' लाकर सब खत्म कर दिया: खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिमला में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया
By News Desk
On
Photo: IndianNationalCongress FB page
शिमला/दक्षिण भारत। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला।
खरगे ने कहा कि पहले सेना में स्थायी नौकरी मिलती थी, पेंशन और अन्य सुविधाएं मिलती थीं, लेकिन नरेंद्र मोदी ने 'अग्निवीर' लाकर सब खत्म कर दिया।खरगे ने कहा कि शिमला की सुंदरता और वातावरण देखने के बाद ऐसा लगता है मानो यह हमारा स्विट्जरलैंड है। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है।
खरगे ने कहा कि साल 1951 में हिमाचल प्रदेश के लोगों को सबसे पहले वोट डालने का अधिकार मिला था। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पहली चुनावी सभा साल 1951 में यहां हुई थी।
खरगे ने बताया कि तब उन्होंने (पं. नेहरू) कहा था कि हिमाचल के लोग ऐसे प्रत्याशियों को वोट दें, जो सामाजिक न्याय को बढ़ाएं। मनुष्य के व्यक्तित्व के गौरव और स्वतंत्रता को आगे ले जाएं।
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 11:42:49
Photo: @khamenei_ir X account


