इस राज्य में ईवीएम व चुनाव प्रक्रिया के बारे में 'वीडियो' को लेकर आया बड़ा बयान

फेसबुक, वॉट्सऐप और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं

इस राज्य में ईवीएम व चुनाव प्रक्रिया के बारे में 'वीडियो' को लेकर आया बड़ा बयान

Photo: ChiefElectoralOfficerMaharashtra FB page

मुंबई/दक्षिण भारत। देश में चुनावी माहौल के बीच कई लोग सोशल मीडिया पर 'झूठे दावों' से संबंधित वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन वीडियो को महाराष्ट्र का बताया जा रहा है, जिस पर इस राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बयान दिया है।

Dakshin Bharat at Google News
महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह देखा गया है कि अन्य राज्यों के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित हो रहे हैं। इनमें शरारती तत्त्व चुनाव प्रक्रिया को खराब करने और विशेष रूप से ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कहा कि यह स्पष्ट किया गया है कि ऐसे वीडियो महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित नहीं हैं। राज्य में मतदान सुचारु एवं शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है।

बता दें कि फेसबुक, वॉट्सऐप और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इनमें कभी महाराष्ट्र, तो ​कभी अन्य राज्य के संबंध में दावा करते हुए कहा जा रहा है कि वहां ईवीएम में हेरफेर कर मतदान प्रक्रिया को बाधित किया जा रहा है। 

इन्हें प्रसारित करने वाले कुछ यूजर्स के खिलाफ पूर्व में कार्रवाई भी हुई है, लेकिन कई लोग असलियत जाने बिना ये फर्जी वीडियो शेयर कर देते हैं। ऐसे वीडियो की शिकायत चुनाव आयोग से की जा सकती है। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है