गाजीपुर लैंडफिल में आग 'आप' के 'भ्रष्टाचार' का उदाहरण: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

कचरे के विशाल 'पहाड़' से उत्पन्न गैसों के कारण रविवार शाम को लैंडफिल में आग लग गई

गाजीपुर लैंडफिल में आग 'आप' के 'भ्रष्टाचार' का उदाहरण: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

Photo: sachdevavirendra01 FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को गाजीपुर लैंडफिल का दौरा किया, जहां एक दिन पहले कूड़े में आग लग गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह 'आप' सरकार के 'भ्रष्टाचार' का उदाहरण है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आने के एक साल के भीतर इस कूड़े के ढेर को हटा दिया जाएगा। सचदेवा के आरोप पर आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

बता दें कि सोमवार को ग़ाज़ीपुर लैंडफिल में भीषण आग लगने के कुछ घंटों बाद भी वहां से धुएं का घना गुबार आसमान की ओर उठ रहा है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, कचरे के विशाल 'पहाड़' से उत्पन्न गैसों के कारण रविवार शाम को लैंडफिल में आग लग गई।

लैंडफिल के करीब रहने वाले कई निवासियों ने गले में दर्द और सांस लेने में जलन की शिकायतें कीं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए