आज जो सत्ता में हैं, वे शक्ति के उपासक नहीं, सिर्फ सत्ता के उपासक हैं: प्रियंका वाड्रा

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से निराश हो चुकी जनता को अब बदलाव की उम्मीद दिखने लगी है

आज जो सत्ता में हैं, वे शक्ति के उपासक नहीं, सिर्फ सत्ता के उपासक हैं: प्रियंका वाड्रा

Photo: priyankagandhivadra FB page

सहारनपुर/दक्षिण भारत। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में उमड़ा यह अपार जनसैलाब इस बात का सबूत है कि जनता अत्याचार और अन्याय खिलाफ उठ खड़ी हुई है।

Dakshin Bharat at Google News
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि वे सहारनपुर के लोगों के इस प्यार से अभिभूत हैं। यह उत्साह, जोश और यह जज्बा आने वाले परिवर्तन की आहट है। बेरोजगारी और महंगाई से निराश हो चुकी जनता को अब बदलाव की उम्मीद दिखने लगी है। यह उत्साह उसी उम्मीद की झलक है। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है। 

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि रामनवमी के दिन हम भगवान राम की तपस्या को याद करते हैं। जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। फिर, उन्होंने 9 दिन तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए। 

इसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने की सोची और 108वां कमल छिपा दिया, लेकिन भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी। उन्हें याद आया कि मां उन्हें बचपन में 'राजीव लोचन' कहती थीं। 

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं आपकी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति आपके साथ है। 

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। हमारे देश की परंपरा रही है कि हम सत्ता को नहीं पूजते, शक्ति और सत्य की पूजा करते हैं। आज जो सत्ता में हैं, वे शक्ति के उपासक नहीं, सिर्फ सत्ता के उपासक हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download