2024 का रण जीतने की हुंकार, भाजपा ने ​जारी किया 'संकल्प-पत्र'

मोदी, शाह, राजनाथ सिंह, नड्डा और निर्मला सीतारमण ने किया जारी

2024 का रण जीतने की हुंकार, भाजपा ने ​जारी किया 'संकल्प-पत्र'

नड्डा ने कहा कि आज देश में 10 करोड़ से अधिक गैस सिलेंडर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दिए जा चुके हैं

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रविवार सुबह पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया गया। भाजपा ने इसे 'संकल्प-पत्र' नाम दिया है। 

Dakshin Bharat at Google News
इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम सबको यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि भाजपा और शुरू में जनसंघ काल से एक विचारधारा आधारित पार्टी होने के नाते, उन विचारों को लगातार आगे बढ़ाते हुए वैचारिक अधिष्ठान की यात्रा में हम सब लोग सम्मिलित हैं। हर बार जब चुनाव आता है तो उसी वैचारिक यात्रा को आगे बढ़ाने का काम हम सब लोगों ने किया है।

नड्डा ने कहा कि आज देश में 10 करोड़ से अधिक गैस सिलेंडर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दिए जा चुके हैं। 11 करोड़ से अधिक इज्जत घर देश भर में बनाए गए हैं। आज पीएम आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैं और इस कार्य को आगे भी जारी रखा गया है। आज 50 करोड़ जनधन खातों में से 55.5 प्रतिशत जनधन खाते महिलाओं के नाम पर खोले गए हैं।

नड्डा ने कहा कि साल 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, 'हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है'। उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है।

नड्डा ने कहा कि हम सब जानते हैं कि एक समय में हमने एकात्म मानववाद की बात कही, फिर जब हम सरकार में आए, तो उसी को हमने अंत्योदय के रूप में स्थापित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उसको 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' से जोड़ते हुए नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 5 वर्षों में संकल्पित भारत-सशक्त भारत के संकल्प को पूरा करने पर सफलतापूर्वक काम किया है। जब मोदी के नेतृत्व में हम साल 2014 का चुनाव लड़ने जा रहे थे, उस समय, मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था और डॉ. मुरली मनोहर जोशी घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष थे।

उन्होंने कहा कि मोदी के आग्रह को ध्यान में रखते हुए पार्टी का जो संकल्प पत्र तैयार किया गया था, उसमें इस बात का ध्यान रखा गया था कि जो भी संकल्प हम देश के सामने रखें, उसे हम निश्चित रूप से पूरा करें।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download