केजरीवाल का वजन घटने संबंधी आतिशी के दावों पर क्या बोला तिहाड़ जेल प्रशासन?

आतिशी ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है

केजरीवाल का वजन घटने संबंधी आतिशी के दावों पर क्या बोला तिहाड़ जेल प्रशासन?

Photo: atishiaap FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। 'आप' की वरिष्ठ नेत्री आतिशी ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से तेजी से घट रहा है। उन्होंने भाजपा पर उन्हें जेल में रखकर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

हालांकि, तिहाड़ जेल प्रशासन, जहां केजरीवाल 15 अप्रैल तक बंद हैं, ने दावों का खंडन किया है। तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केजरीवाल की हालत सामान्य है।

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आतिशी ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट किया, 'अरविंद केजरीवाल गंभीर डायबिटीक हैं। स्वास्थ्य की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ़्तारी के बाद से अब तक अरविंद केजरीवाल का वज़न 4.5 किलो घट गया है।'

उन्होंने कहा, 'यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को ख़तरे में डाल रही है।'

आतिशी ने कहा, 'अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ़ नहीं करेगा।'

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

पटनायक के वर्षों शासन करने के बावजूद ओडिशा में उच्च बेरोजगारी है: खरगे पटनायक के वर्षों शासन करने के बावजूद ओडिशा में उच्च बेरोजगारी है: खरगे
भुवनेश्‍वर/दक्षिण भारत। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्‍वर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए...
इंडि गठबंधन वाले बिहार को फिर से 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं: शाह
उप्र में इंडि गठबंधन वालों के लिए एक सीट ​जीतना भी मुश्किल: मोदी
सपा-कांग्रेस ... दल दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है: मोदी
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने किए ये बड़े दावे
सुनील छेत्री कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग मैच के बाद संन्यास लेंगे
रामराज्य की प्रासंगिकता