समाज को विकसित करने में महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका: के कल्याणी

केनरा बैंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया

समाज को विकसित करने में महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका: के कल्याणी

महिलाओं की प्रगति राष्ट्र की प्रगति को दर्शाती है

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर केनरा बैंक के प्रधान कार्यालय ने बुधवार को एमजी रोड स्थित स्पेंसर टावर में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें केंद्र सरकार के कार्यालयों/उपक्रमों/बैंकों की महिला कर्मचारियों ने भाग लिया।

Dakshin Bharat at Google News
इसका पहला सत्र डॉ. अंजलि मजूमदार द्वारा 'क्षमता निर्माण के माध्यम से महिला सशक्तीकरण' पर आधारित था। दूसरा सत्र उद्यमी रूपा रानी द्वारा 'कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम' पर था।

इस अवसर पर के कल्याणी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, 'समाज को विकसित करने में महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। महिला दिवस का उत्सव लैंगिक समानता की दिशा में हमने जो प्रगति की है, उसकी याद दिलाता है और भविष्य हमारे सामने आने वाले कार्यों पर निर्भर करता है।'

उन्होंने कहा कि महिलाएं मल्टीटास्कर होती हैं और वे मां, बहन, पत्नी, बेटी के रूप में भूमिका आसानी से निभा लेती हैं।

प्रधान कार्यालय के महाप्रबंधक टीके वेणुगोपाल ने कहा कि सभी महिलाओं को अपने करियर में पदोन्नति और प्रगति का विकल्प चुनना चाहिए। उनकी प्रगति राष्ट्र की प्रगति को दर्शाती है।

केनरा बैंक के महाप्रबंधक पी गोपीकृष्ण ने कहा कि महिला दिवस मनाने का एक उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम का संचालन केनरा बैंक की प्रबंधक हर्षा केआर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक रीनू मीणा ने किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download