पवन सिंह ने बदला फैसला, बोले- ... वादा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ूंगा

पवन सिंह ने कहा, 'आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है'

पवन सिंह ने बदला फैसला, बोले- ... वादा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ूंगा

Photo: @PawanSingh909 X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भोजपुरी गायक पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले को लेकर यूटर्न लिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'मैं अपने समाज, जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा।'

Dakshin Bharat at Google News
पवन सिंह ने कहा, 'आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।'

बता दें कि भाजपा ने जब अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी तो पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था। 

उसके अगले दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, 'भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।' 

उन्होंने इस पोस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी उल्लेख किया था। अब पवन सिंह ने अपना फैसला बदल दिया है। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है