पश्चिम बंगाल: तृणकां ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, अधीर रंजन के सामने यूसुफ पठान!

पार्टी ने 16 मौजूदा सांसदों को फिर से टिकट दिया है

पश्चिम बंगाल: तृणकां ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, अधीर रंजन के सामने यूसुफ पठान!

Photo: All India Trinamool Congress FB page

कोलकाता/दक्षिण भारत। तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। इसमें कुछ मौजूदा सांसदों को हटा दिया गया और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद जैसे कई नए चेहरों को शामिल किया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
पार्टी ने 16 मौजूदा सांसदों को फिर से टिकट दिया है। उसने 12 महिलाओं को भी मैदान में उतारा है।

क्रिकेटर यूसुफ पठान बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यहां से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी सांसद हैं। कीर्ति आजाद बर्धमान-दुर्गापुर सीट से मैदान में होंगे।

बशीरहाट लोकसभा सीट, जहां संदेशखाली स्थित है, से तृणमूल ने मौजूदा सांसद नुसरत जहां को हटाकर अपने पूर्व सांसद हाजी नूरुल इस्लाम को उतारा है।

पार्टी ने निष्कासित लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर सीट से लगातार दूसरी बार फिर से उम्मीदवार बनाया है।

सूची की घोषणा कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की रैली से की गई, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 42 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए