चुनावी बाॅण्ड योजनाः पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने क्या कहा?

'चुनावी बाॅण्ड योजना सूचना के अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करती है'

चुनावी बाॅण्ड योजनाः पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने क्या कहा?

Photo: Dr. S.Y. Quraishi LinkedIn Account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि चुनावी बाॅण्ड योजना को रद्द करने वाला उच्चतम न्यायालय का फैसला लोकतंत्र के लिए एक बड़ा वरदान है।

Dakshin Bharat at Google News
देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों वाली शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा कि चुनावी बाॅण्ड योजना संविधान के तहत सूचना के अधिकार और भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करती है।

पीठ ने भारतीय स्टेट बैंक को चुनाव आयोग को राजनीतिक फंडिंग के लिए छह साल पुरानी योजना में योगदानकर्ताओं के नामों का खुलासा करने का भी आदेश दिया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए कुरैशी ने कहा कि इस फैसले से लोगों का लोकतंत्र में विश्वास बहाल होगा। यह सबसे बड़ी चीज है, जो घटित हो सकती थी। यह पिछले पांच-सात वर्षों में सर्वोच्च न्यायालय से हमें मिला सबसे ऐतिहासिक निर्णय है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा वरदान है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय