महाराष्ट्रः कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने भी पार्टी छोड़ी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि वे सबसे पुरानी पार्टी के प्राथमिक सदस्य के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं
By News Desk
On
मिलिंद देवड़ा पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो चुके हैं
मुंबई/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी छोड़ दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भाजपा में जा सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे पत्र में चव्हाण (65) ने कहा कि वे सबसे पुरानी पार्टी के प्राथमिक सदस्य के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधायक पद से अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है।Former Maharashtra CM and Congress leader Ashok Chavan resigns from Congress. pic.twitter.com/bVUbMvx4IA
— ANI (@ANI) February 12, 2024
बता दें कि हाल में महाराष्ट्र कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने इस पार्टी को छोड़ कर अलग रास्ता अपना लिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी ने ‘हाथ’ का साथ छोड़कर रांकापा का दामन थाम लिया।
वहीं, मिलिंद देवड़ा पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो चुके हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 16:25:30
Photo: @Khamenei_fa X account


