राहुल गांधी पहले कांग्रेस के नेताओं के साथ न्याय करेंः विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कथित सीजीपीएससी घोटाले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

राहुल गांधी पहले कांग्रेस के नेताओं के साथ न्याय करेंः विष्णुदेव साय

Photo: @@vishnudsai X account

रायपुर/दक्षिण भारत। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए।

Dakshin Bharat at Google News
यहां हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कथित सीजीपीएससी घोटाले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

राहुल गांधी की यात्रा गुरुवार को ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाली है। नवंबर 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद यह राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ की पहली यात्रा होगी, जिसमें उनकी पार्टी राज्य में सत्ता से बाहर हो गई थी। 

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर साय ने कहा, ‘आप सबने भारत जोड़ो यात्रा का असर देखा है और अब उन्होंने न्याय यात्रा निकाली है। राज्य विधानसभा चुनाव (छत्तीसगढ़ में) के बाद, कई (कांग्रेस) उम्मीदवारों ने पार्टी छोड़ दी। इसलिए उन्हें पहले उनके साथ न्याय करना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘मैं बुधवार शाम को दिल्ली गया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें राज्य में मोदी की गारंटी (भाजपा के चुनाव पूर्व वादे) को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।’

आगामी संसदीय चुनावों पर किसी चर्चा के बारे में पूछे जाने पर साय ने कहा कि यहां भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह-प्रभारी नितिन नबीन के साथ चुनावों पर चर्चा होगी और चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download