कर्नाटक: चित्रदुर्ग पुलिस ने एक घर से 5 कंकाल बरामद किए
इस परिवार के लोग खुद तक ही सीमित रहते थे और उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं
By News Desk
On
Photo:@ChitradurgaDistrictPolice X account
चित्रदुर्ग/दक्षिण भारत। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक घर से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कंकाल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कंकाल के अवशेष एक सेवानिवृत्त सरकारी कार्यकारी इंजीनियर जगन्नाथ रेड्डी (85), उनकी पत्नी प्रेमा (80), बेटी त्रिवेणी (62), बेटे कृष्णा (60) और नरेंद्र (57) के होने का संदेह है।हालांकि, मृतकों की पहचान फोरेंसिक जांच के बाद ही की जा सकती है। पुलिस ने कहा कि मौत का कारण शव परीक्षण के माध्यम से स्थापित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, इस परिवार के लोग खुद तक ही सीमित रहते थे और उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं।
About The Author
Related Posts
Latest News
16 Dec 2025 16:54:13
Photo: @BJP4India X account


