तमिलनाडु के इन इलाकों में अगले 7 दिनों में बारिश की संभावना

चक्रवाती परिसंचरण भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण श्रीलंका तट से सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर था

तमिलनाडु के इन इलाकों में अगले 7 दिनों में बारिश की संभावना

Photo: IMD twitter

चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले सात दिनों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
उसने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण श्रीलंका तट से सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर था, अब कोमोरिन क्षेत्र और पड़ोस पर स्थित है।

इस वजह से रविवार को दक्षिणी तमिलनाडु में कई स्थानों पर और उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसी तरह, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, शिवगंगई और विरुधुनगर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, सोमवार को दक्षिणी तमिलनाडु में कई स्थानों पर, उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विभाग ने कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मंगलवार को दक्षिणी तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर, उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

विभाग ने बुधवार से शनिवार तक तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए